आगरालीक्स…आगरा के जोनल पार्क में शुरू हुआ नवरात्रि रास गरबा. डांडिया के साथ गरबा खेलती नजर आईं महिलाएं. देखें वीडियो
आगरा विकास प्राधिकरण की पहल पर इनक्रेडिबल ताज कंसर्ट्स के अंतर्गत आगरा की सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ताजनगरी स्थित जोनल पार्क में दो दिवसीय नवरात्रि रास गरबा कार्यक्रम शुरू हो गया है। जोनल पार्क को काफी आकर्षक सजाया गया है. आज महिलाओं ने यहां डांडिया के साथ गरबा खेला. यह आयोजन कल 30 मार्च को भी चलेगा. एमफी थियेटर पर हो रहे इस आयोजन के जरिए प्रयास है कि जोनल पार्क शहर की सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बने।
इस संस्थाओं की रहेगी सहभागिता
आगरा ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (एओजीएस )
टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा
आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स एंड एक्सपोर्ट्स चौम्बर
शीरोज हेंग आउट
रोटरी क्लब आगरा
लायंस क्लब इंटनेशनल
भारत विकास परिषद
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए)
नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ)
नेशनल चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आगरा
आगरा प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (अप्सा)
गुरमिट क्लब ऑफ आगरा
ताज लिटरेचर क्लब
महिला शांति सेना
हैप्पी आवर
स्पाइसी शुगर
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन
किस्से आगरा से
सत्यमेव जयते ट्रस्ट