आगरालीक्स…आगरा में बीएएमएस स्टूडेंट्स का प्रदर्शन. परिणाम घोषित करने और एग्जाम कराने को लेकर की नारेबाजी.
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में आज कुलपति कार्यालय के सामने बीएएमएस स्टूडेंट्स ने जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने यहां परिणाम घोषित करने और एग्जाम कराने को लेकर नारेबाजी की. इस बीच उनकी चीफ प्रॉक्टर मनु प्रताप से बहस भी हुर्ठ. स्टूडेंट्स की मांग है कि लिखित में डेटशीट जारी करें जिसके बाद विवि प्रशासन ने उन्हें लिखित आश्वासन देने की बात कही है.
पिछले साल आया था कॉपियां बदलने का मामला
बता दें कि पिछले साल 24 अगस्त 2022 को बीएएमएस की कापियां बदलने का मामला सामने आया था. इसमें पुलिस ने एक छात्र नेता और 8 लोगों को अरेस्ट किया था और उन्हें जेल भेजा था. मामले की जांच सीएम योगी ने एसटीएफ को सौंपी थी, जिसमें एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल कर दी है लेकिन जांच की वजह से कई अन्य स्टूडेंट्स पेरशान हैं. उन्होंने कहा कि हमारा परिणाम घोषित नहीं हुआ है और न ही आगे की परीक्षाएं कराई गई हैं. अभी तक उनकी कापिंया भी चेक नहीं की गई हैं.

2 साल से नहीं हुए एग्जाम
आज कुलपति कार्यालय के सामने स्टूडेंट्स ने बताया कि 2018-19 सेशन के थर्ड ईयर के दो साल से एग्जाम ही नहीं हुए हैं. 20-21 सेशन की परीक्षा हुए तीन साल बीत चुके हैं लेकिन प्रथम साल का परिणाम नहीं आया. वहीं 2016-17 के बीएएमएस के स्टूडेंट्स का फाइनल रिजल्ट नहीं आया जबकि उनका कोर्स अब तक खत्म हो जाना चाहिए था. प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स का कहना है कि रिजल्ट न आने की वजह से और परीक्षा समय न होने की वजह से हमारा भविष्य खराब हो रहा है.