Sunday , 21 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Youth hanged on a tree and set on fire on charges of theft…#firozabadnews
टॉप न्यूज़फिरोजाबाद

Agra News: Youth hanged on a tree and set on fire on charges of theft…#firozabadnews

158

आगरालीक्स….रूह कंपा देने वाली सजा, युवक को पेड़ पर लटकाकर नीचे लगाई आग. खौफनाक नजारा देख सहमे लोग

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. शिकोहाबाद में कुर्सी चोरी के आरोप में एक ग्राम प्रधान ने युवक मजदूर को पेड़ पर लटकाकर उसके नीचे आग लगा दी. इस तालीबानी सजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद ग्राम प्रधान समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और प्रधान को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान के भाई को भी अरेस्ट कर जेल भेजा है.

घटना 28 मार्च की बताई गई है. गांव दिवाइची के प्रधान विष्णु दयाल के घर से कुर्सी चोरी हो गई थी. चोरी का शक मजदूरी करने वाले मुकेश कुमार पर गया. आरोप है कि इस पर प्रधान और उसके घरवालों ने मुकेश को पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटकर लाते हुए उसे गांव के बाहर बरगद के पेड़ पर हाथ बांधकर लटका दिया. युवक की इस दौरान भी बुरी तरह से पिटाई की गई. मुकेश चीखता चिल्लाता रहा और लगातार चोरी से इनकार करता रहा. इसके बाद भी जब उसने चोरी नहीं स्वीकारी तो आरोपियों ने पेड़ के नीचे लकड़ियां रखकर आग लगा दी. दोपहर एक बजे से शुरू हुई यह घटना करीब दो घंटे तक चली.

इस मामले में दिवायची निवासी मुकेश कुमार ने तीन अप्रैल को थाने में ग्राम प्रधान विष्णु दयाल, उसके भाई, पुत्र और पत्नी के खिलाफ तहरीर दी. इधर घटना का एक वीडियो वायरल हो गया जिसे देखने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी ग्राम प्रधान विष्णु दयाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया. शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान के भाई पोखपाल को भ्ज्ञी अरेस्ट कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया. पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: After a day of intense sunshine in Agra, the weather changed as evening set in; rain is likely…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सुबह से तेज धूप के बाद शाम होने के बाद...

फिरोजाबाद

Agra Live News: Bodies of a couple found in the canal; their hands were tied together with the same dupatta…#agranews

फिरोजाबादलीक्स…नहर में मिले प्रेमी—प्रेमिका के शव. दोनों के हाथ एक ही दुपट्टे...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : 10 Vegetarian Foods Rich in Protein: Dietitian’s Recommendations

आगरालीक्स…आगरा में वेजिटेरियंस की सबसे बड़ी चिंता है कि शरीर को प्रोटीन...

error: Content is protected !!