Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: Mother power is the biggest strength of BJP: Dr. Dinesh Sharma….#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Mother power is the biggest strength of BJP: Dr. Dinesh Sharma….#agranews

162

आगरालीक्स…भाजपा की सबसे बड़ी ताकत मातृशक्ति है, इसलिए हमारे देश में ऐसी महिला राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने संघर्ष से हासिल किया मुकाम. आगरा में बोले ​डॉ. दिनेश शर्मा

भाजपा के लिए मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि..
विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के शुक्रवार को आगरा आगमन पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा के बैनर तले महानगर अध्यक्ष श्रीमती उपमा गुप्ता के नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास के समक्ष सैकड़ों की संख्या में ताज नगरी की मातृशक्ति द्वारा डॉ. दिनेश शर्मा का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती उपमा गुप्ता एवं उनकी टीम ने डॉ. दिनेश शर्मा को चांदी का मुकुट और राम दरबार की भव्य प्रतिमा भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोषों से सभागार गूंजता रहा।

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है मातृशक्ति
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शक्ति का प्रतीक हमारी माता-बहनें देश और प्रदेश के विकास की प्रतिमूर्ति रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वोपरि मातृशक्ति है। इसीलिए हमारे देश की राष्ट्रपति ऐसी महिला हैं जिन्होंने संघर्ष के बलबूते अपना सर्वोच्च मुकाम हासिल किया है। भाजपा सरकार ने मातृशक्ति के हितों और अस्मिता का ख्याल रखते हुए उनके लिए आवास, शौचालय, गैस सिलेंडर और आटे के इंतजाम सहित सभी जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराया है।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में जहां शाम ढलते ही घर से निकलने में अपहरण और लूट का डर लगता था, वहीं आज देश और प्रदेश में महिलाएं अपने को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रही हैं। अब समय आ गया है कि महिलाएं देश का निर्माण करने के लिए कदम बढ़ाएं। घर घर जाएं और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की विकास की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। नगर निकाय के साथ-साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में कमल का फूल खिलाए और मोदी जी को पुनः भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएं।

प्रदेश के संग बदल रहा आगरा..
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक वन माफिया का बोलबाला था, वहीं आज उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट का नारा चल रहा है। ऐतिहासिक इमारतों का जीर्णोद्धार चल रहा है। बड़े-बड़े एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। इस क्रम में आज आगरा भी बदल रहा है। जिले की दिशा और दशा बदली है। मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी की ओर है। हॉस्पिटल की हालतों में भी सुधार हुआ है। आज उत्तर प्रदेश शिक्षा और स्वास्थ्य का हब बन गया है। उत्तर प्रदेश में 33 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट हुआ है। उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनकर उभरा है। यूपी में सुरक्षा, विकास, रोजगार सृजन और उद्योगों के लिए अच्छा माहौल बना है। योगी बाबा का डंका पूरे देश में बोल रहा है।

विकास के लिए कुर्ता-पायजामा दोनों जरूरी..
डॉ. दिनेश शर्मा जी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के वक्तव्य को याद करते हुए बताया कि वे अक्सर कहा करते थे कि विकास के लिए कुर्ता पायजामा दोनों जरूरी हैं। कुर्ता के माने लोकसभा और विधानसभा और पायजामा यानी नगर निगम। इसलिए अब धर्म जाति से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजई बनाएं।
उन्होंने समझाया कि प्रत्याशी कौन है, यह महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि बीजेपी का प्रत्याशी कमल का फूल है। यही कमल का फूल नगर निगम और केंद्र में खिलाना है।

मिशन 2024 का लक्ष्य करें हासिल
इससे पूर्व भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण और समक्ष दीप जलाकर मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि व प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने समारोह का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामप्रताप सिंह चौहान ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि निकाय चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव सन्निकट हैं। हम सबको लग जाना है। केसरिया लहराना है। कमल खिलाना है और 2024 में उत्तर प्रदेश से 80 सीटों का लक्ष्य हासिल करना है। उत्तर प्रदेश से कमल के फूल की माला मोदी जी को पहनानी है।

इन्होंने भी किया स्वागत:
सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी मुरारीलाल गोयल पेंट वालों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान को युगल सरकार राधे कृष्ण भगवान की मनमोहक छवि भेंट कर और उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, नितेश अग्रवाल सर्राफ, अमित गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भरत शर्मा, आशा अग्रवाल, भावना शर्मा, रेखा शर्मा, भावना तैलंग शर्मा, श्वेता माहेश्वरी, प्रीति चौहान, अनामिका मिश्रा, मीरा कुशवाह, अलका अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, रजनी अग्रवाल, शशी शर्मा, बबीता पाठक, रेखा तिवारी, सरोज शर्मा, पूनम सोलंकी, सुमन सुराना, रचना ठाकुर, निशि दौनेरिया, रमा गुप्ता, मीनू सिरोही, पूनम मित्तल और रोहित कत्याल ने भी पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया। फीडबैक फाउंडेशन द्वारा रंगोली सजाई गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

आगरा

Agra Live News: A grand play based on the life of Dr. Hedgewar will be staged at Sursadan in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…संडे को आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार के ऊपर महानाट्य....

error: Content is protected !!