आगरालीक्स…आगरा में जूता कारखाने में लगी भीषण आग. घनी बस्ती और सकरी जगह होने से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में हो रही दिक्कत
आगरा के शहीद नगर स्थित एक जूता कारखाने में भीषण आग लग गई है. आग मकान के ऊपर के हिस्से में चल रहे कारखाने में लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है. इधर आग की लपटों को देखकर वहां अफरातफरी की स्थिति मच गई. स्थानीय लोगों ने पहले खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन बाद में आग विकराल होने पर फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी.

शहीद नगर के पक्की सराय चौराहे स्थित एक सकरी जगह के अंदर चल रहे कारखाने में आग लगी है. दमकल की गाड़ी को यहां पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही हैं. स्थानीय लोग भी आग बुझाने का काम कर रहे हैं.