आगरालीक्स …..आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में प्राथमिक विद्यालयों के 30 छात्र भी शामिल होंगे। जानें

आगरा के आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 13 अप्रैल को है, इसमें मेधावियों को मेडल दिए जाएंगे। गोल्ड और सिल्वर मेडल देने के साथ ही डिग्री भी दी जाएंगी। इसके साथ ही इस बार प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को भी दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
30 छात्रों को दी जाएगी स्टेशनरी
दीक्षांत समारोह में प्राथमिक विद्यालय के 30 छात्रों को आमंत्रित किया गया है। इन छात्रों को स्टेशनरी के साथ ही महापुरुषों की जीवनी दी जाएगी।