Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Weekend : 47000 tourist Visit Taj Mahal, Agra Chaupati & Roof Top House Full #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Weekend : 47000 tourist Visit Taj Mahal, Agra Chaupati & Roof Top House Full #agra

238

आगरालीक्स…. आगरा में वीकएंड हाउसफुल, ताजमहल पर रिकाॅर्ड 47 हजार पर्यटक पहुंचे तो आगरा चौपाटी और रूफ टाॅप में रात तक भीड़। आगराचौपाटी कैसे पहुंचे, जानें।

आगरा में वीकएंड पर जबरदस्त भीड़ रही, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ताजमहल पर 47 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से ताजमहल पर भीड़ है। सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है।
आगरा चौपाटी , रूफ टाॅप में रात तक मस्ती
शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार की छुटटी होने से स्थानीय लोग भी वीकएंड पर शनिवार को परिवार के साथ निकले। आगरा चैपाटी में खूब भीड़ रही, इसके साथ ही शहर के होटल, रेस्टोरेंट और रूफ टाॅप में भी भीड़ रही।
इस तरह पहुंच सकते हैं आगरा चौपाटी
पहला रास्ता आगरा चौपाटी जोनल पार्क ताजनगरी फेज टू में हैं। इसके लिए कई रास्तों से जा सकते हैं, हम आपको सीधा रास्ता बताते हैं। आगरा चौपाटी के लिए आप फतेहाबाद रोड की तरफ से जा रहे हैं तो टीडीआई मॉल से आगे चलने पर होटल ट्राइडेंट पर पहुंच जाएंगे, इससे और आगे चलने पर आगरा सेल्फी प्वाइंट है। जहां जी 20 की तैयारियों के दौरान छतरी लगाई गई हैं। इसके सामने से ताजनगरी फेज टू के लिए रास्ता गया है। इसी रास्ते पर आगे चलना है, करीब 500 मीटर आगे चलने के बाद सीधे हाथ यानी राइट टर्न लेना है। होटल कार्टियार्ड बाई मैरिएट की तरफ पहुंच जाएंगे, यहां आपको दोबारा राइट टर्न लेना है और जोनल पार्क, आगरा चौपाटी पर पहुंच जाएंगे।
दूसरा रास्ता
होटल मुगल से आगे चलने पर चौराहा क्रॉस कर बसई मंडी रोड पर पहुंच जाएंगे, होटल डबल ट्री बाई हिल्टन पर पहुंचने के बाद राइट टर्न लेना है, इससे आप सीधे जोनल पार्क आगरा चौपाटी तक पहुंच जाएंगे।
तीसरा रास्ता
होटल जेपी से आगे चलने पर तोरा चौकी पर पहुंच जाएंगे। इसके सामने से रास्ता गया है। इस रोड पर राइट टर्न लेते हुए आगे चलना है आप जोनल पार्क तक पहुंच जाएंगे।
चौथा रास्ता
शमसाबाद रोड की तरफ से आ रहे हैं तो राजेश्वर मंदिर के पास से अंदर जा रहे रास्ते पर टर्न लेंगे, इस रास्ते पर आगे चलने पर होटल डबल ट्री बाई हिल्टन तक पहुंच जाएंगे, यहां से ही सीधे रास्ता जोनल पार्क के लिए गया है।
रास्ते में कहीं फंस जाते हैं तो स्थानीय लोगों से पूछ लें, इसमें संकोच न करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!