आगरालीक्स…आगरा में डांस और म्यूजिक पर जमकर झूमीं रॉयल सिंधी क्लब की लेडीज. सिंधी कलाम और सिंधी भजन के साथ मनाया सिंधी भाष दिवस
शहर के प्रतिष्ठित क्लब रॉयल सिंधी लेडीज क्लब द्वारा 10 अप्रैल को पेपर्स में एक बहुत ही सुंदर और संगीतमय आयोजन किया गया. इस आयोजन की थीम थी सिंधी तंबोला अर्थात तंबोला के नंबर की जगह सिंधी गाने सिंधी भजन और सिंधी कलाम को लिखा गया है और प्रत्येक गाने को स्टेज पर गाया गया. उसके बाद नंबर काटे गए और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए. क्लब के संस्थापक संगीता खुशलानी ने बताया कि इस तरह का संगीत में सिंधी संगीत तंबोला आयोजन करने का मुख्य मुख्य उद्देश्य यही है कि आज सिंधी भाषा दिवस भी मनाया जाए और सभी सिंधियों को अपनी भाषा के प्रति अपना प्रेम दर्शाने का समुचित अवसर मिले.

कार्यक्रम की शुरुआत श्री झूलेलाल साईं के स्वरूप पर माल्यार्पण और आरती द्वारा की गई. इसमें कार्यकारिणी के मुख्य सदस्य ज्योति खुश लानी हेमा खूबचंदानी, दीपा लालवानी आदि ने भाग लिया. इसके बाद संगीतमय कार्यक्रम में अपने गीतों से पूरे सभा को गुंजायमान किया ललिता करमचंदानी, अंजलि खुशलानी, स्वाति मंघरानी, वर्षा धर्मानी, निशा गुड़वानी आदि ने. संस्था के अध्यक्ष जानवी बजाज ने सिंधी समाज के सिंधी समाज में अपनी भाषा के प्रति लोगों का बढ़ता हुआ रुझान जो कि कुछ वर्ष पहले कम हो गया था वो इन्ही कार्यक्रमों की वजह से संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि इस तरह के कार्यक्रम करते रहे और अपनी सभ्यता जो विश्व की प्राचीनतम सभ्यता में से एक है को बढ़ावा दिया जाए. अन्य कई प्रतियोगिताएं भी कराई गई विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए. कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था कार्यकारिणी सदस्यों ने बड़े ही सुंदर तरीके से क्रियान्वित की जिसमें से आंचल दयानी, किरण लालवानी, ममता खट्टर, कशिश नैनानी, वंदना करमचंदानी, नीतू लेखवानी, हिमानी सीतलानी, विनीता वाधवानी, कंचन आहूजा शामिल रहीं.