Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Two girls crossed one lakh rupees from the bag of a young man inside the bank, view cctv footage…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Two girls crossed one lakh rupees from the bag of a young man inside the bank, view cctv footage…#agranews

154

आगरालीक्स…आगरा में सनसनीखेज वारदात. बैंक के अंदर युवक के बैग से दो युवतियों ने एक लाख रुपये कैश किया पार…सीसीटीवी देखेंगे तो दंग रह जाएंगे

आगरा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. बैंक के अंदर युवक के बैग में से दो अज्ञात महिलाओं ने एक लाख रुपये पार कर दिए. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें दोनेां महिलाएं भीड़ का फायदा उठाते हुए चुपचाप युवक के बैग में से रुपये निकालती हुई दिखाई दे रही हैं. पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर महिलाओं की पहचान कर रही है और मामले की जांच की जा रही है.

दोपहर करीब 12:30 बजे की घटना
घटना आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है. थाना जगदीशपुरा अंतर्गत बोदला लोहामंडी मार्ग स्थित मीनाक्षी पैलेस में केनरा बैंक की शाखा है. आज दोपहर को एक युवक मयंक जैन बैंक में एक लाख रुपये जमा कराने के लिए गया था. बैंक में भीड़ होने के कारण मयंक काउंटर पर खड़े होकर इंतजार कर रहा था. उसके पीछे दो युवतियां खड़ी थीं. नंबर आने पर मयंक ने जैसे ही थैले के अंदर हाथ डाला तो उसमें से कैश गायब था. यह देखकर मयंक के होश उड़ गए.

मयंक ने घटना की जानकारी बैंक स्टाफ को दी गई तो जानकारी के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की गईं. सीसीटीवी में मयंक के पीछे दो युवतियां खड़ी थीं और उनके द्वारा थैले के अंदर से रुपये निकालने का वीडियो फुटेज देखा गया. इसके अलावा बैंक के जब अन्य वीडियो भी चेक किए गए तो दोनों युवतियां एक—एक करके अंदर आती हुई दिखाई दे रही हैं. पीड़ित मयंक ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर दी. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों युवतियों के बारे में जांच कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!