Tuesday , 21 April 2026
Home बिजनेस Agra News: Tanishq’s new showroom opened on MG Road in Agra…#agranews
बिजनेस

Agra News: Tanishq’s new showroom opened on MG Road in Agra…#agranews

473

आगरालीक्स…आगरा में एमजी रोड पर खुला तनिष्क का नया शोरूम. हर खरीददारी पर दिया सोने का सिक्का. तीन दिन तक उठाएं आफर्स का लाभ…

भारत का सबसे भरोसेमंद और सबसे पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने आगरा में अपना नया स्टोर शुरू किया है। टाइटन कंपनी लिमिटेड के रीजनल बिज़नेस हेड, नॉर्थ निर्मल लोबो, तनिष्क के नॉर्थ—2 के रीजनल बिज़नेस मैनेजर गुरप्रीत सिंह, नॉर्थ—3 के रीजनल बिज़नेस मैनेजर अरूण कुमार एवं नॉर्थ—1 के रीजनल बिज़नेस मैनेजर मुनीष चावला ने नए स्टोर का उद्घाटन किया। अपने नए स्टोर के शानदार शुभारंभ की खुशी को ग्राहकों के साथ बांटते हुए तनिष्क ब्रांड ग्राहकों को आभूषणों की हर खरीदारी के साथ सोने के सिक्कों’ का मुफ्त उपहार दे रहा है। 11 April 2023 से 13 April 2023 तक ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।

तनिष्क का यह लार्ज फॉर्मेट स्टोर 7000 स्क्वायर फीट में बनाया गया है और आगरा में अंजना सिनेमा के सामने एमजी रोड पर है। सोने, हीरों में बने कई अलग—अलग, आकर्षक डिज़ाइन्स, ब्राइडल कलेक्शन्स यहां मुहैया किए गए हैं। वेडिंग ज्वेलरी कलेक्शन रिवाह बाय तनिष्क में दुल्हन के लिए खास तौर पर बनाए गए शानदार आभूषण यहां ख़रीदे जा सकते हैं। साथ ही तनिष्क के एक्सक्लूसिव कलेक्शन्स कलाई, डोर, ड्रीम, और तनिष्क का सबसे नया कलेक्शन आधुनिकता और पारंपरिक डिजाइन्स का खूबसूरत मिलाप ‘आलेख्या’ भी इस नए स्टोर में उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड के रीजनल बिजनेस हेड, नॉर्थ निर्मल लोबो ने कहा कि आगरा में हमारे नए स्टोर के उद्घाटन की घोषणा करते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। हम चाहते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहक बहुत ही आसानी से हमारे स्टोर में आ सकें और यह स्टोर हमारे इसी दृष्टिकोण को दर्शाता है। ग्राहकों को विश्व स्तर का रिटेल वातावरण और अलग—अलग ग्राहकों की अलग—अलग पसंद और जरूरतों के अनुसार अनोखे, शानदार डिज़ाइन्स उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। स्टोर में गोल्ड स्टैंडर्ड सुरक्षा नियमों और रिमोट बिक्री विकल्पों का पालन करते हुए हम हमारे सभी ग्राहकों को सुरक्षित और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव प्रदान करते हैं।

तनिष्क के बारे में जानें
तनिष्क, टाटा समूह का ब्रांड भारत का उपभोक्ताओं द्वारा सबसे ज़्यादा पसंद किया जानेवाला ज्वेलरी ब्रांड है। पिछले दो दशकों से यह ब्रांड बेहतरीन कारीगरी, खास तौर बनाए गए डिजाइन्स, उत्पादों की गुणवत्ता का आश्वासन का प्रतिक बना हुआ है। भारतीय महिला की पसंद, इच्छाओं, अरमानों को समझते हुए उन्हें उनकी परंपरा और आधुनिकता से जुडी जरूरतें और इच्छाओं को पूरा करने के उद्देश्य से प्रयासशील एकमेव ज्वेलरी ब्रांड होने का मान तनिष्क को प्राप्त हुआ है। तनिष्क की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को सराहते हुए 2019 में तनिष्क को ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी द्वारा भारत का द मोस्ट ट्रस्टेड ज्वेलरी ब्रांड के खिताब से सम्मानित किया गया है। शुद्धतम आभूषणों की पेशकश करने की अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए तनिष्क के सभी स्टोर्स में कैरट मीटर हैं, जिनसे ग्राहकों को उनके सोने की शुद्धता की जांच सबसे कुशल और सही तरीके से करने की सुविधा मिलती है। तनिष्क की रिटेल श्रृंखला वर्तमान में 251 से ज़्यादा शहरों में 415 से ज़्यादा एक्सक्लूसिव बुटिक्स हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Traders in Agra Warn of Agitation Against Trade License Fees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों की नगर निगम को दो टूक—ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस...

बिजनेस

Agra News: Agra’s businessmen are worried – all packaging materials made from petroleum products have become 70% more expensive…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कारोबारियों की चिंता—पेट्रोलियम पदार्थों से बनने वाला सभी पैकिंग मैटेरियल...

बिजनेस

Agra News: Agra’s MGCO Legal Corporate Firm honored with 4 Awards in Fortune India Legal Excellence Awards 2025…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की MGCO Legal कॉर्पोरेट लॉ फर्म को फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में...

बिजनेस

Agra News: The Middle East war has increased the price of shoes by 10-20 percent…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जूते पर युद्ध का ‘टेंशन’ वाला असर. कई फैक्ट्रियों में...

error: Content is protected !!