Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Agra remained number one in the entire state in controlling air pollution…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra remained number one in the entire state in controlling air pollution…#agranews

149

आगरालीक्स…आगरा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में First Class पास. मिलेनियम प्लस कैटेगरी में पूरे प्रदेश में आगरा रहा नंबर वन. सीएम ने किया पुरस्कृत

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हॉल में 10 अप्रैल को दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव/राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन 2023 के उद्घाटन सत्र में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने हेतु मिलेनियम प्लस श्रेणी में सम्पूर्ण प्रदेश में आगरा को प्रथम श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। इस के लिए सीएम योगी द्वारा आगरा को शील्ड प्रदान की गई तथा अन्य नॉन अटेन्मेन्ट सिटीज् में गोरखपुर को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार को नगर निगम, आगरा व उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा ग्रहण किया। प्राप्त पुरस्कार को मण्डलायुक्त सभागार में आजह बुधवार को मण्डलायुक्त अमित गुप्ता व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को सौंपा।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान हेतु आगरा शहर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना सभी शहरवासियों के लिए अत्यंत गौरव का पल है। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, आगरा नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा विभिन्न विभागों व शहर के नागरिकों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं के समन्वय से आगरा शहर को प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विश्वनाथ शर्मा, अपर आयुक्त (प्रशासन) राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!