आगरालीक्स…फेसबुक का प्यार सेक्स तक पहुंचा लेकिन शादी के नाम पर दे गया धोखा. पढ़े आगरा में लव, सेक्स और धोखे का क्राइम
आगरा में लव, सेक्स और धोखे का क्राइम सामने आया है. पीड़ित युवती ने एक युवक पर फेसबुक पर दोस्ती कर प्यार करने और फिर आगरा बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और शादी से मुकरने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को भी अरेस्ट कर लिया है.

ये है मामला
मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है. हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने यहां पुलिस को तहरीर दी. उसने बताया कि अप्रैल 2017 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती फर्रूखाबाद के रहने वाले करण सैनी से हुई. इसे बाद बातें बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया. युवती ने करन को अपनी मां से भी मिलवाया जिसके बाद करन ने शादी करने की बात कही जिस पर युवती तैयार हो गई. युवती का आरोप है कि एक दिन करन ने अपने परिवार से मिलाने के लिए उसे आगरा बुलाया और कालिंदी विहार स्थित एक फ्लैट में ले गया. करने ने यहां उससे कहा कि वह उसकी पत्नी हो गई है और इसके बाद उसने उसके साथ धोखे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिए. अगले दिन करन ने शादी से इंकार कर दिया.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीती 23 मार्च को मुकदमा दर्ज किया. थाना पुलिस ने आज इस मामले में आरोपी करन को अरेस्ट कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.