आगरालीक्स…. 1600 करोड़ की जालसाजी में आगरा का हरि सिंह किया अरेस्ट, जेल भेजा गया।

आगरा के रहने वाले पिनकन ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के प्रमुख निदेशक हरि सिंह और निदेशक विनय सिंह को कोलकात पुलिस ने अरेस्ट किया, इन दोनों को गोरखपुर लाया गया, यहां पिनकन ग्रप के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। इन दोनों को जेल भेज दिया गया है।
ये है मामला
आगरा के रहने वाले हरि सिंह और विनय सिंह ने गोरखुर के कोतवाली इलाके के बैंक रोड पर पिनकन ग्रुप आफ कंपनीज का कार्यालय खोला था। कंपनी में इन दोनों ने लोगों को अधिक ब्याज देने का लालच देकर रुपये जमा कराए। 25 जुलाई 2018 को कंपनी के कार्यालय पर ताला जड़ कर आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में 2018 में संजय कुमार सिंह की तहरीर पर पिनकन कंपनी के प्रमुख निदेशक हरि सिंह, निदेशक विनय सिंह, राजकुमार राय के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, जालसाजी, आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें 1600 करोड़ की जालसाजी के आरोप लगाए थे लेकिन पुलिस इन दोनों को पकड़ नहीं सकी। पांच साल बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा है।