आगरालीक्स…आगरा में 5 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव. गंगे गौरी बल्केश्वर, प्रेम नगर, नगला पदी और पश्चिमपुरी से मिले संक्रमित
आगरा में शुक्रवार को 5 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. संक्रमितों की संख्या अब आगरा में 88 हो गई है. शुक्रवार को जो लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं उनमें एक गंगे गौर बल्केश्वर से 40 वर्षीय पुरुष है तो वहीं नगला पदी की एक 26 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली हे. पश्चिमपुरी के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग और दयालबाग के प्रेम नगर से एक बुजुर्ग दंपत्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संक्रमितों को घर पर ही दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं. कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है. मंगलवार को मिले 25 मरीजों में से 10 के नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए हैं. इनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई हे.