आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है, नए केस लगातार मिल रहे हैं। अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, शुक्रवार को कोरोना के पांच और नए केस मिले, बुजुर्ग दंपती में कोरोना की पुष्टि हुई। अभी तक कोरोना के 87 केस मिल चुके हैं। इसमें हर उम्र के मरीज हैं।
मास्क का करें इस्तेमाल
कोरोना के केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। अस्पताल में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कम किया जा सके, जिन लोगों को सर्दी जुकाम और बुखार है उनसे कहा जा रहा है कि घर पर ही रहें। भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।