आगरालीक्स आंबेडकर विवि प्रशासन कर रहा गुमराह, चार महीने से एमबीबीएस छात्रों को परीक्षा कराने का दिया जा रहा आश्वासन लेकिन परीक्षा फार्म तक नहीं भरवाए।

आंबेडकर विवि से संबद्ध एसएन मेडिकल कालेज सहित अन्य मेडिकल कालेजों के एमबीबीएस बैच 2019 20 न्यू कोर्स व सप्लीमेंट्री, 2020 बैच न्यू व ओल्ड कोर्स, फाइनल प्रोफेशनल, पार्ट प्रथम बैच 2019 न्यू कोर्स मुख्य परीक्षा, पुराना कोर्स, मुख्य व सप्लीमेंट्री की परीक्षाएं लंबित हैं। 2020 बैच के छात्रों की परीक्षा दिसंबर 2022 में होने के बाद तीसरे वर्ष की कक्षाएं जनवरी से शुरू होनी थी लेकिन विवि ने अभी परीक्षाएं नहीं कराई हैं। एमबीबीएस छात्र विवि के चक्कर लगा रहे हैं। कुलपति आशु रानी से परीक्षाएं कराने की मांग की, उन्होंने आश्वासन भी दिया।
परीक्षा प्रभारी ने फार्म भरने के लिए नहीं खोली लाॅगइन आईडी
परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओम प्रकाश ने परीक्षा प्रभारी आईआईटी के निदेशक प्रो. मनु प्रताप को एमबीबीएस छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाने के लिए लाॅग इन आईडी खोलने के निर्देश दिए थे लेकिन गुरुवार दोपहर तक लाॅग इन आईडी नहीं खोली गई। छात्र सुबह से काॅलेज और विवि के चक्कर लगाते रहे, कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा है।