आगरालीक्स…(Video) आगरा की पॉश कॉलोनी में आम रास्ते पर ही किया अवैध कब्जा. 5 फीट ऊंचा चबूतरा बनाकर कंटीले तार लगाए. एक्शन में अधिकारी

नगर निगम के प्रभारी प्रवर्तन दल द्वारा आज गुरुवार को सिकंदरा स्थित नीरव निकुंज कॉलोनी का निरीक्षण किया गया. टीम को यहां पर एलआईसी बिल्डिंग पोखर के पास आम रास्ते पर अवैध कब्जा मिला. इस आम रास्ते पर मिट्टी डालकर पांच फीट ऊंचा चबूतरा बनाकर आबादी क्षेत्र में कंटीले तार लगाकर रास्ते को रोक दिया गया था. अधोहस्ताक्षरी अवर अभियंता विजय गोयल पुलिस बल तथा प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंचे.
इस पर अतिक्रमण करने वालद्वारा अवैध अतिक्रमण को एक सप्ताह के अंदर स्वयं हटाने का अनुरोध किया और आश्वासन दिया. इस पर प्रवर्तन द्वारा चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह के अंदर रास्ते पर बने हुए अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो नगर निगम द्वारा बल पूर्वक इस रास्ते पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा.