आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के दो प्रत्याशी निर्विरोध बने पार्षद. इनके सामने कोई नहीं. 50 प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन. जानें अब कितने हैं उम्मीदवार
आगरा से दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए हैं. इनके सामने अब कोई पार्षद उम्मीदवार नहीं है जिसके कारण ये निर्विरोध पार्षद बने हैं. इनमें वार्ड 54 जयपुर हाउस से रेनू गुप्ता हैं तो वहीं वार्ड 94 कमला नगर से प्रदीप अग्रवाल है. आज नगर निगम में 50 पार्षदों ने अपना नामांकन वापस लिया है जिसके बाद आगरा में अब 510 प्रत्याशी 98 वार्ड में पार्षदी चुनाव के लिए आमने सामने हैं. वहीं मेयर पद के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं.

सपा की महिला नेता ने थामा भाजपा का दामन
सपा की महिला नेता और दिवंगत मुलायम सिंह यादव की करीबी रहीं क्षमा जैन सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं. उन्होंने वार्ड 54 से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था लेकिन अब भाजपा प्रत्याशी रेनू गुप्ता के समर्थन में उन्होंने पर्चा वापस ले लिया है. क्षमा जैन अपने वार्ड से पार्षद भी रह चुकी हैं और सपा महिला सभा की पूर्व शहर अध्यक्ष भी रहीं हैं लेकिन पिछले काफी समय से वह सपा से निष्क्रिय चल रही थीं. क्षमा जैन ने भाजपा में शामिल होने के बाद अपना पर्चा वापस ले लिया है जिसके बाद वार्ड 54 से रेनू गुप्ता अब निर्विरोध पार्षद बन गई हैं.