आगरालीक्स…आगरा में जिंदादिली से जिंदगी की मिसाल है गोल्डन एज क्लब. दिवंगत सदस्यों को याद कर क्लब ने अध्यक्ष डॉ. आरएम मल्होत्रा का 91वां जन्मदिन गजल गायकी के साथ मनाया
हम बचपन से सुनते आए हैं कि जीवन अनिश्चित है, वक्त का पहिया लगातार घूमता जा रहा है और समस्याएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। तो फिर जीवन कैसे जिया जाए ? इसका जवाब है 80 साल के पार उम्र वालों का गोल्डन एज क्लब। यह जानते हुए भी कि जीवन में कभी भी कुछ भी हो सकता है, हम और आप मन-मस्तिष्क में तमाम चिंताएं लेकर घूम रहे हैं। शहर में गोल्डन एज क्लब एक बानगी है। 80 साल की उम्र के बाद भी बुजुर्ग जिंदादिली से जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि वक्त का पहिया इनके लिए भी उतनी ही तेजी से घूम रहा है। संस्थापक सदस्यों में शशि शिरोमणि जी ने बताया कि पिछले तीन महीनों में इस क्लब ने अपने तीन साथियों को खो दिया है जो दिवंगत हो गए हैं। इन सभी साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस गमगीन माहौल में भी बुजुर्गों ने जिंदगी जीने के अपने तरीके को नहीं बदला है।

इस क्लब में हमउम्र लोग अपना एकाकीपन दूर कर रहे हैं। वे सुबह की सैर पर मिलते हैं। हंसी-मजाक मस्ती करते हैं। एक-दूसरे के परिवार से मिलते हैं। साप्ताहिक बैठकें करते हैं। सेवा कार्य करते हैं। फोन और वीडियो काॅल से संपर्क में रहते हैं। यहां तक कि एक-दूसरे का जन्मदिन भी सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे ही क्लब के अध्यक्ष डाॅ. आरएम मल्होत्रा का 91वें वां जन्मदिन सभी सदस्यों ने होटल होलीडे इन में एक साथ मनाया। यहां एकत्रित होकर उन्हें शुभकामनाएं और उपहार दिए। गजल-गानों, अपने जमाने की फिल्मों, शेर-शायरी से शाम को मनोरंजक बनाया और खुश रहने की कोशिश की। वहीं डाॅ. आरएम मल्होत्रा के परिवारीजनों में डाॅ. जयदीप मल्होत्रा, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा, डाॅ. केशव मल्होत्रा आदि ने ईस्काॅन आगरा फूड फाॅर लाइफ कीं कोआॅर्डिनेटर अशु मित्तल के माध्यम से गरीबों के लिए निशुल्क व्यवस्था कराई। इसके साथ ही पौधारोपण किया।
व्हीं गोल्डन एज क्लब के अध्यक्ष डाॅ. आरएम मल्होत्रा ने गालिब की शायरी में जिंदगी की शाम को बयां किया। कहा कि युवा हमारे अनुभवों से सीख सकते हैं। इस अवसर पर गोल्डन एज क्लब के आरएस मित्तल, एमसी गुप्ता, संतोष मल्होत्रा, अमिताभ जी, विजय अग्रवाल, सत्या अग्रवाल, केसी गुप्ता, ललित प्रसाद, हरी प्रकाश, आभा शर्मा, डॉ शोभा शर्मा, डॉ भारती अरविंद, शांति स्वरूप गोयल आदि उपस्थित थे।