आगरालीक्स…इस मौसम में बीमार नहीं होना है तो भूख का आधा खाना खाएं और प्यास से दोगुना पानी पीएं…डॉक्टरों ने बताया—कैसे गर्मी से खुद को बचा सकते हैं..
नारी अस्मिता समिति द्वारा आज आगरा क्लब में एक संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें डॉक्टर देवेंद्र गुप्ता ने बदलते मौसम में होने वाले वायरल के लक्षण एवं उनसे कैसे बचा जा सकता है, इसके बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने लोगों से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि हम मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करके अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

उनका कहना है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए भूख का आधा खाना खाना चाहिए प्यास से दुगना पानी पीना चाहिए और जितनी कुव्वत है उससे ज्यादा मेहनत करना चाहिए और अनुशासित जीवन जीना चाहिए जिससे हम अपने जीवन को श्रेष्ठतम ऊंचाइयों तक पहुंचा कर पूर्ण रूप से जी पाएंगे और यह हमारा अधिकार है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित समिति के सदस्यों ने अपने अपनी शंकाओं का समाधान किया और गर्मी के मौसम में कैसे अपने आप को बचाएं।
कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन सचिव अनुराधा ने किया। कार्यक्रम में संरक्षिका आकांक्षा शर्मा राजकुमारी जी अध्यक्षा पूनम गुप्ता कविता, रजनी, उमा ,मंजू शर्मा ,माला गुप्ता, प्रमिला रेखा सीमा, किरण उपाध्याय, आरती, नीरज कोटिया ,सरोज भसीन, किरण शर्मा आदि उपस्थित रहे।