आगरालीक्स…आगरा में बादलों के साथ हवाओं ने किए गर्मी के तेवर आज कम. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
मौसम के लिहाज से आगरा में आज का दिन आगराइट्स के लिए थोड़ा राहतभरा रहा. आगरा में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन के समय धूप का तेज इतना अधिक है कि मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों. लेकिन आज बादल और हवाओं के कारण गर्मी के तेवर थोड़े नगर रहे. हवाएं चलने से तापमान में कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आज जो तापमान कम हुआ है उसका असर कुछ ही समय रहेगा. गर्मी के तेवर बरकरार रहेंगे और आने वाले दिनों में एक बार फिर से आगरा का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.