आगरालीक्स…आगरा में नगर निकाय चुनाव को लेकर 41 जोन और 128 सेक्टर में विभाजित किया निर्वाचन क्षेत्र. प्रशिक्षण दिया
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए निर्वाचन क्षेत्र को 41 जोन और 128 सेक्टर में विभाजित कर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. तैनात किए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को आज सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शैलेंद्र सिंह सोलंगी, राकेश कर्दम, सुनील पाराशर, चेतन शर्मा द्वारा दिा गया.

प्रशिक्षण में समस्त जोनल एवं सेकटर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिभाग किया गया. प्रशिक्षण जिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप निदेशक स्वत: रोजगार, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चकबंदी अधिकारी राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे.