आगरालीक्स…आगरा में युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका. 4 घंटे में पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी अरेस्ट…
आगरा में एक युवक की हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया गया. आज जब युवक का शव यहां मिला तो सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने इस हत्या के मामले की जांच की तो मुखबिर से दो संदिग्धों के आगरा की पथौली नहर पर होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को धर दबोचा है. पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है.

मृत मिले युवक का नाम अचल सिंह पुत्र कन्हैया सिंह निवासी पृथ्वीनाथ शाहगंज है. हत्या होने और शव मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी. तभी मुखबिर से दो युवकों के पथौली नहर पर होने की सूचना मिली. इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को धर दबोचा. पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम जगवीर और नरेश बताए गए हें. पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि दोनों की अचल सिंह से पुरानी दुश्मनी थी. उन्होंने धोखे से उसे बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.