आगरालीक्स…आगरा में दो दिन मिली गर्मी से राहत लेकिन कल से फिर हो जाएं भीषण गर्मी सहने के लिए तैयार. जानें मौसम का पूरा अपडेट

आगरा में भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से बादल छाने और हवाओं के चलने से कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली. तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया. शाम के समय मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत भी ली लेकिन एक बार फिर से मौसम विभाग ने आगरा में भीषण गर्मी पड़ने की सूचना दी है. मौसम विभाग के अनुसार कल से आगरा में फिर से तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी. एक दो दिन में ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.