Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Vedic Satsang in Central Jail on the 200th Birth Anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Vedic Satsang in Central Jail on the 200th Birth Anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati…#agranews

269

आगरालीक्स…आगरा की सेंट्रल जेल में बंद कैदियों ने किया सत्संग. अन्तर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता आचार्य आनंद पुरुषार्थी ने बंदियों को दिया आदर्श जीवन जीने का मंत्र

केंद्रीय कारागार आगरा में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जन्म जयंती वर्ष कार्यक्रम श्रंखला में वैदिक सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अन्तर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता आचार्य आनंद पुरुषार्थी ने बंदियों को आदर्श जीवन जीने के मंत्र दिए। शनिवार को केंद्रीय कारागार में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ वैदिक मंत्रों के साथ हुआ। वैदिक प्रवक्ता आनंद पुरुषार्थी ने सलाखाें के पीछे सजा काट रहे बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन जीने की कला सीखनी है तो मूक प्राणियों से सीखिए। मुर्गे से बांट कर खाने की आदत, कौए से अच्छी चीजों के संग्रह करने की आदत, गधे से मेहनत जैसे गुण मनुष्य यदि आत्मसात कर ले तो उसका जीवन सरल और सुगम बन जाए। उन्होंने तुम ठहरे रहे झील के पानी की तरह, दरिया बनते तो आगे बढ़ सकते थे…जैसी पंक्तियों से बंदियों को अपना अतीत भुलाकर जीवन को नये सिरे से जीने के लिए प्रेरित किया।

डीआईजी आरके मिश्रा ने कहा कि पानी को कोई जल कहता है तो कोई आब कहता है लेकिन पानी तो पानी ही रहता है। इसलिए धर्म के मर्म को समझना है तो निरपेक्ष सोच रखनी होगी। मनोज खुराना ने कहा कि धर्म का मर्म समझने के लिए कर्म करना होगा। जिला सभा प्रधान एडवोकेट विजय पाल सिंह चौहान ने कहा जहां से भी अच्छा ज्ञान मिले ले लेना चाहिए। प्रेमा कनवर ने सबके गुण, गलतियां अपनी देखा करो गीत गाया। एक मुस्लिम बंदी ने हम तो सब शान बान वाले हैं, हम तो गीता− कुरान वाले हैं, गीत की प्रस्तुति दी। वैदिक सत्संग के बाद कारागार के पुस्तकालय के लिए आर्य समाज की आदर्श पुस्तकें भेंट की गयीं और पेठे का वितरण बंदियों के मध्य किया गया। इस अवसर पर जेलर आलोक सिंह, विशाल भारद्वाज, साक्षी चौधरी, मंत्री आर्य समाज नाइ की मंडी अनुज आर्य, वीरेंद्र कनवर, सुभाष अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, राकेश तिवारी, दीपक अग्रवाल, रामशरण जैन, संदीप शर्मा, राजदीप ग्रोवर, विनीता जादौन, आनंद शर्मा, भारत भूषण सामा आदि उपस्थित रहे।

आर्य समाज पढ़ाएगे बंदियों के बच्चों को
विश्व के करीब 15 देशाें में वैदिक सत्संग कर चुके प्रवक्ता अचार्य आनंद पुरुषार्थी ने कार्यक्रम के दौरान घाेषणा की कि आर्य समाज अपने गुरुकुल में बंदियों के पांचवी पास होनहार बच्चों को शिक्षित करेगा। इसके अलावा यदि कोइ भी अपने बच्चों को सनातन शिक्षा में शिक्षित एवं संस्कारित करना चाहता है तो वो उनसे संपर्क कर सकता है। बच्चों को आदर्श गुरुकुल में शिक्षा दी जाएगी।

आज होगा महात्मा हंसराज जयंती महोत्सव
जन्म जयंती वर्ष कार्यक्रम श्रंखला के अन्तर्गत 23 अप्रैल 2023, दिन रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से महात्मा हंसराज जयंती महोत्सव डीएवी इंटर कॉलेज, मोती कटरा पर आयोजित होगा। महोत्सव का आरंभ वैदिक हवन के साथ होगा। जिसके बाद ध्वजारोहण, सत्संग एवं प्रसादी होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

error: Content is protected !!