आगरालीक्स…शादी से पहले हाथों में मेहंदी लगे दूल्हा को उठाकर ले गई पुलिस. हैरान करने वाला है इसका मामला
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक युवक को शादी से पहले ही पुलिस गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई और उसे जेल भेज दिया. आरोपी युवक के खिलाफ एक महिला ने शादी के नाम पर झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया और अब उसकी शादी होने वाली थी लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवक हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है.

ये है मामला
मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है. यहां के गुरुदेव नगर में सचिन गुप्ता रहता है. बताया जाता है कि सचिन का अपने ही मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध थे. वह आठ साल से उस महिला के साथ शादी के नाम पर झांसा देकर संबंध बना रहा था. अब महिला को पता चला कि सचिन शादी करने जा रहा है जिस पर महिला ने सचिन को कॉल किया लेकिन सचिन ने उसका फोन नहीं उठाया और अपना मोबाइल बंद कर लिया. इस पर महिला ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आने वाले शुक्रवार को वह एक गेस्ट हाउस में शादी करने जा रहा है जिसके बाद महिला थाना रसूलपुर पहुंची.
थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सचिन गुप्ता को उसके घर से अरेस्ट कर लिया. युवक के हाथों में शादी की मेहंदी भी लगी थी.पुलिस को बाद में ये भी पता चला कि आरोपी सचिन हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.