आगरालीक्स…आगरा में पृथ्वी दिवस पर लिया यमुना शुद्धिकरण का संकल्प. ग्लोबल वार्मिंग के खतरे गिनाए…
रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने शनिवार शाम एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर पृथ्वी दिवस के मौके पर यमुना पूजन और विशेष आरती का आयोजन किया। रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के प्रति आगाह करते हुए नदियों, तालाब, पहाड़, जंगलात को संरक्षित करने की जरूरत बताई, भारत की सभी बड़ी नदियों के संरक्षण के लिए एक राष्ट्रीय नदी नीति बनाई जानी चाहिए तथा एक सेंट्रल रिवर्स अथॉरिटी का गठन किया जाए।

डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आगरा में बैराज निर्माण की सख्त जरूरत है। यमुना हमारी आस्था और पौराणिक मान्यताओं की धरोहर है। इसका संरक्षण किया जाना चाहिए। डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी कुलसचिव केंद्रीय हिंदी संस्थान, मेयर प्रत्याशी, आम आदमी पार्टी की सुनीता दिवाकर ने यमुना शुद्धिकरण और बैराज निर्माण को अपनी प्राथमिकता बताया।
यमुना आरती गोस्वामी नंदन श्रोत्रीय ने कराई। कार्यक्रम में पद्मिनी अय्यर, जगन प्रसाद तेहेरिया, चतुर्भुज तिवारी, पंडित जुगल किशोर आदि ने भाग लिया।