आगरालीक्स…आगरा में महिला के गले से चेन तोड़ने वाले दो बाइक सवार और चोरी की चेन खरीदने वाला सुनार सहित 4 अरेस्ट…ऐसे पहुंची पुलिस इन बदमाशों तक
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने दो चेन स्नेचरों सहित चार युवकों को अरेस्ट किया है. इनमें एक सुनार भी शामिल है जो कि चोरी की गई चेन को खरीदने का काम करता था. पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई चेन और कई अन्य सामान भी बरामद किया है.

ये है पूरा मामला
20 अप्रैल को शास्त्रीपुरम में एक महिला हिलमैन स्कूल के पास से जा रही थी कि तभी दो बाइक सवारों ने महिला के गले से चेन तोड़ ली और वहां से भाग निकले. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम को लगा दिया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी चेक किए जिसमें आरोपी कैद हो गए. इसके बाद सर्विलांस की मदद से पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट किया. इनमें घटना को अंजाम देने वाले दो लुटेरे और चेन लेकर सुनार को बेचने वाला और चेन खरीदने वाला सुनार भी शामिल है.
ये हैं इनके नाम
बाइक सवार बदमाश आसिफ खान पुत्र राजू उद्दीन निवासी जगदीशपुरा
बाइक सवार बदमाश रवि कुमार प्रजापति पुत्र संजय कुमार थाना जगदीशपुरा
बदमाशों से चेन लेने वाला अफसर खान पुत्र सनोबर अब्बासी
सुनार मनीष राजपूत