मुंबईलीक्स… महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज भी कमाते हैं करोड़ों रुपये। जन्मदिन पर बधाइयों का तांता।
क्रिकेट इतिहास के सफलतम बल्लेबाज

क्रिकेट इतिहास के सफलतम बल्लेबाजों में शुमार भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को सब अपने अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं।
सहवाग ने शीर्षासन कर दी बधाई
साथी क्रिकेटर रहे वीरेंद्र सहवाग ने ट्विट किया हैकि मैदान पर आपने जो कहा, उसका उल्टा ही किया तो आज आपके आईकॉनिक 50वें जन्मदिन पर तो शीर्षासन करके बधाई देनी थी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई सचिन पाजी, आप जियो हजारों साल, साल के दिन हों एक करोड़।
तमिलनाडु के सीएम ने भी दी शुभकामनाएं
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टलिन ने ट्विट किया है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको खुशी, शांति, अच्छा स्वास्थ्य मिले, आप लाखों भारतीयों को
अपने क्षेत्र में अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं।
रवि शास्त्री बोले- जन्मदिन मुबारक बिग बॉस
क्रिकेट रवि शास्त्री ने लिखा जन्म दिन मुबारक हो बिग बॉस, जिंदगी में अर्धशतक, अपने पेशे की ऊंचाई पर 100 बनाएं, आपको एक शानदार जश्न और अद्भुत सा की शुभकामनाएं।
एक और मील का पत्थर स्थापितः सुनील शेट्टी
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा एक दिग्गज के लिए एक और मील का पत्थर, जिसने लाखों युवाओँ को अपने क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर को 50वें जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की कामना करता हूं।
1436 करोड़ रुपये का नेटवर्थ
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अभी भी करोड़ों रुपये की सालाना कमाई विज्ञापनों के जरिये करते हैं। बात अगर सचिन तेंदुलकर की दौलत के बारे में करें वह करीब 1436 करोड़ रुपये है।