आगरालीक्स…आगरा में फिलहाल कंट्रोल में रहेगी गर्मी. बादल छाने और बारिश के बन रहे आसार. जानें एक सप्ताह का पूरा मौसम अपडेट

आगरा में गर्मी इस समय कंट्रोल में है और इस पूरे सप्ताह भी गर्मी कंट्रोल में ही रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश होने और बादल छाने के आसार बन रहे हैं. तापतान में लगातार कमी बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार 27 व 28 अप्रैल को आगरा में बादल छाने, तेज धूल भरी हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना है. इसके कारण तापमान पूरे सप्ताह स्थिर रहेगा. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस ही रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस तक ही बने रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा.