आगरालीक्स…एमबीबीएस का रिजल्ट में खामियां लेकर पहुंचे स्टूडेंट्स. किसी में नंबर दिए आधे तो किसी प्रश्न में नंबर ही नहीं दिए. कई स्टूडेंट्स कुछ नंबरों से हुए फेल
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में एमबीबीएस के तमाम स्टूडेंट्स रिजल्ट में खामियां लेकर पहुंचे. उनहोंने परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी की शिकायत की. उन्होंने आरोप लगाया कि विवि ने हमारा परीक्षा परिणाम पहले से ही देरी से घोषित किया लेकिन जो परिणाम घोषित किया गया उस परिणाम से भी तमाम खामियां हैं, जिसकी वजह से कई बच्चे कुछ ही नंबरों से फल हो गए हैं. इस दौरान स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन भी किया.

एमबीबीएस स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट में खामियां मिलीं तो वे कुलपति से मिले और उनेस कहा कि हमें आरटीआई के तहत उनकी परीक्षा कापियां देखने दी जाएं. इस पर विवि प्रशासन ने आरटीआई आप्शन खोल दिया और उसके बाद जब हमने आरटीआई के तहत अपनी कापियां देखीं तो पता चला कि मूल्यांकन में काफी गलतियां कर दी गई हैं. एमबीबीएस स्टूडेंट्स का कहना है कि अप्रैल 2022 में एमबीबीएस प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी हुआ था, जो बच्चे इसमें फेल थे. उन्होंने सप्लीमेंट्री दी जो कि परीक्षा परिणाम जारी होने के 45 दिन के अंदर होनी चाहिए लेकिन विवि ने करीब तीन महीने बाद कराई वहीं इसका परिणाम मार्च में घोषित किया गया. सप्लीमेंट्री देने के बाद भी कई स्टूडेंट्स फेल हो गए और इसके बाद आरटीआई के तहत परीक्षा कापियां चेक की तो पता चला कि उसमें कई खामियां की गई हैं.
स्टूडेंट्स का कहना है कि कई प्रश्नों के अंदर सही होने पर भी आधे नंबर भी नहीं दिए गए हैं. कई ऐसे प्रश्न हैं जिन्हें चेक ही नहीं किया गया और दो नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न में सही उत्तर होने के बाद भी किसी को आधा और किसी को एक नंबर दिया गया है. इसके अलावा कई कापियों में उत्तर सही होने के बावजूद जीरो नंबर दिए गए हैं.