आगरालीक्स…आगरा में किराने के स्टोर में चोरी. हजारों की नकदी और लाखों रुपये की मेवा, केसर और हींग चुरा ले गए चोर. सीसीटीवी में कैद हुआ चोर…
आगरा के सिकंदरा—बोदला रोड स्थित एक किराने के स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. रविवार देर रात चोरों ने छत तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान के अंदर से 33 हजार रुपये कैश और लाखों रुपये की मेवा, केसर और हींग चुरा ले गए. आज सुबह जब दुकान कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा तो उसने अंदर दुकान का सामान अस्त—व्यस्त पड़ा देखा. सूचना स्टोर मालिक और पुलिस को दी गई.

सिकंदरा—बोदला रोडछ पर गौरव मंगल की गोवर्धन फूड प्रोडक्ट नाम से किराने का स्टोर है. चोरी के बाद जब सामान यहां चेक किया गया तो पता चला दुकान से चोर मेवा, केसर और हींग चोरी कर ले गए हैं जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है और साथ ही चोर गल्ले में रखे 33 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए हें. सूचना पर पहुंची थाना जगदीशपुरा पुलिस ने जांच पड़ताल की हे. आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए गए जिसमें चोर चोरी करते हुए नजर आए हैं.