आगरालीक्स ….आगरा में एक अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से कूंदी युवती, मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।

आगरा के दयालबाग में रंगजी हाइटस अपार्टमेंट है। अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 610 में 62 साल की सिमी आनंद रहती हैं, पति का निधन हो चुका है। उनकी बेटी और दामाद पंजाब में नौकरी करते हैं , बेटी का 10 साल और दो साल का बच्चा भी उनके साथ रह रहे हैं। इन बच्चों की देखभाल के लिए नगला बूढ़ी निवासी 17 साल की सलोनी को केयर टेकयर रख रखा है। सलोनी फ्लैट पर ही रुक जाती थी, कभी कभी अपने घर जाती थी। बुधवार को सलोनी फ्लैट पर ही थी।
मोबाइल तोड़ा और छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी, तेज आवाज सुनकर फ्लैट में रह रहे लोग बाहर निकल आए। गार्ड भी आ गया, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। छठवीं मंजिल से कूंदने से सलोनी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि बुधवार शाम केा सलोनी नीचे गई। उसने अपना मोबाइल ईंट से तोड़ दिया। इसके बाद फ्लैट में आई, पीछे बालकॉनी से बच्चे न गिर जाएं इसके लिए जाल लगा रखा था। उसे काटा, इसके बाद सलोनी ने नीचे छलांग लगा दी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सलोनी के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस अभी जांच कर रही है। सलोनी की चार और बहनें हैं। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। सिमी आनंद के घर पर सलोनी के साथ ही घर का काम कविता करती है, पुलिस कविता से भी पूछताछ कर रही है।