आगरालीक्स….. आगरा के पुष्पदीप एन्क्लेव कॉलोनी की दीवार ढहाने वाले तीन दबंग अरेस्ट, कॉलोनी वाले परेशान, कौन बनवाएगा दीवार।

आगरा के जगदीशपुरा में पुष्पदीप एन्क्लेव कॉलोनी है। मंगलवार को 10 12 लोगों न कॉलोनी की दीवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कार्रवाई के आदेश दिए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि जेसीबी चालक प्रताप सिंह, साहिल और मनोज को अरेस्ट कर लिया है।
ये है मामला
पुष्पदीप एन्क्लेव कॉलोनी के बाहर खाली प्लाट है, कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि प्लाट मालिक दीवार तोड़कर कॉलोनी में प्रवेश चाहता है।