आगरालीक्स ….आगरा में नौ साल के बच्चे को खून की उल्टी हो रहीं थी, जांच में पता चला कि उसके लिवर की नली में रुकावट है, आपरेशन कर बचाई गई जान।

एसएन मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में एक 9 साल के बच्चे को भर्ती किया गया, उसे 4 सालों से लंबाई में रुकावट, एनीमिया, बार-बार छाती में इंफेक्शन व खून की उल्टी होने की समस्या लेकर आया था।
मरीज को गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया।जांच में पता चला के मरीज को लीवर की नली में रुकावट है, इस मरीज की डायग्नोसिस पोर्टल वेन में रुकावट बनी जिसके उपचार के लिए मरीज की शंट सर्जरी कराई गई जिसमें तिल्ली निकाली गई व स्प्लेनिक वेन को रीनल वेन से जोड़ा गया। आपरेशन 6 घंटे चला और इस दौरान मरीज को ब्लड चढ़ाने की भी जरूरत नहीं पड़ी। ऑपरेशन की शाम को ही मरीज का खाना पीना शुरू कर दिया गया।