आगरालीक्स ….आगरा में पोइया घाट पर राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा लगाए गए बैकुंठ धाम के बोर्ड और झोपड़ी को ध्वस्त कर दिया गया। झोपड़ी आरसीसी से फिक्स थी।

आगरा में पोइया घाट पर यमुना के डूब क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग सभा ने बैकुंठधाम का बोर्ड लगा दिया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए थे कि राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जा किया जा रहा है।
तहसीलदार ने हटवाया बोर्ड
इस मामले में डीएम नवनीत सिंह चहल ने एसडीएम परीक्षित खटाना को निर्देश दिए थे, उन्होंने तहसीलदार सदर रजनीश वाजपेयी को कार्रवाई के लिए भेजा। मौके पर डूब क्षेत्र में लगे बैकुंठधाम के बोर्ड को हटा दिया। झोपड़ी को हटाने पर पता चला कि नीचे का हिस्सा आरसीसी से फिक्स था, झोपड़ी को भी हटा दिया गया है। गुरुवार को मौके से मलबा उठाया जाएगा।