नईदिल्लीलीक्स…पंजाब में दूध के बूथ के पास गैस लीक होने से दो बच्चों समेत 11 की मौत। आसपास के घरों और ढाबों पर एक दर्जन लोग बेहोश। देखें फोटो…
ग्यापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में हुई घटना

पंजाब के लुधियाना में आज एक भयावह हादसा हो गया। हादसा शहर के ग्यापुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत के पास सुबह करीब सवा सात बजे हुआ।
दूध के बूथ पर जो भी आया मरा या बेहोश

क्षेत्र की विधायक राजिंदरपाल कौर ने बताया कि सुबह जो भी बूथ पर आया बेहोश हो गया अथवा मौत के मुंह में समा गया।