आगरालीक्स…आगरा चौपाटी, सेल्फी प्वाइंट पर वीकेंड पर फैमिली व दोस्तों के साथ पहुंच रहे लोग लेकिन पार्किंग बन रही सबसे बड़ी समस्या.

आगरा में यूथ कपल्स हों या फिर फैमिली, सबके लिए इस समय फेवरेट स्पॉट या कहें घूमने फिरने और खाने की सबसे अच्छी जगह आगरा चौपाटी बनी हुई है. जयपुर के मसाला चौक की तर्ज पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ताजनगरी फेस 2 स्थित जोनल पार्क के पास बनाई गई इस चौपाटी में 30 क्योस्क् बनाए गए हैं जहां लोग और पर्यटक एक ही स्थान पर देश के विभिन्न् राज्यों के विभिन्न जायकों का स्वागत एक ही छत के नीचे ले सकते हैं. लेकिन इनके लिए सबसे बड़ी समस्या जो बन रही है वह है पार्किंग की. इसके अलावा आगरा सेल्फी प्वाइंट पर भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. आज रविवार को भी चौपाटी और सेल्फी प्वाइंट पर लोगों की काफी भीड़ नजर आई लेकिन लोगों का कहना है कि पार्किंग न होने के कारण उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
इस मामले में नेशनल चैंबर और आगरा की हाल की बैठक में भी चर्चा की गई. पर्यटन एवं हैण्डीक्राफ्ट तथा एयरपोर्ट प्रकोष्ठ के जॉइंट चेयरमैन अनूप गोयल ने कहा कि आगरा में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है जिससे पर्यटकों के ई-चालान काफी संख्या में होते हैं. आगरा के पर्यटक उद्योग पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. अतः फतेहाबाद रोड पर होटल अमर से सैल्फी पाइंट तक कम से कम 5-6 स्थलों पर पार्किंग का निर्माण किया जाये.