आगरालीक्स …….आगरा के एक बड़े अपार्टमेंट में फ्लैट में लगी आग, सातवीं मंजिल पर फ्लैट में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल। दमकल कर्मी भी चपेट में आए।

आगरा के दयालबाग रोड पर पुष्पांजलि हाइट्स अपार्टमेंट हैं, इसमें कई ब्लॉक बने हुए हैं। सोमवार सुबह अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई, आग की लपटें देखते ही देखते तेज हो गई। फ्लैट में आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गया। फ्लैट सातवीं मंजिल पर था, फ्लैट में लगी आग पर काबू पाने में परेशानी हुई।
दो दमकल कर्मी चपेट में आए
आग बुझाने में दो दमकल कर्मी चपेट में आ गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आग से फ्लैट में रखा सामान भी जल गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।