आगरालीक्स ….आगरा में आपरेशन के लिए दी जाने वाली बेहोशी की दवा और आपरेशन के बाद मरीज को दर्द न हो, इस पर विशेषज्ञों ने चर्चा की।

एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के एनेस्थीसिया विभाग एवं रविवार को गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अल्ट्रासाउंड द्वारा अलग-अलग प्रकार के ब्लॉक सिखाए गए। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि किस प्रकार से सर्जरी के पहले व सर्जरी के बाद 72 घंटे तक मरीज के दर्द को कम किया जा सकता है ताकि दर्द की दवा का मरीज को कम से कम सेवन करना पड़े। कार्यशाला में किस प्रकार से बच्चों को एनेस्थीसिया दिया जाता है उस पर भी विस्तार में सिखाया गया। मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. अर्चना अग्रवाल डॉ अर्चना अग्रवाल आचार्य एवं विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया विभाग, एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा, डॉ त्रिलोक चंद ,आचार्य ,एस एन मेडिकल कॉलेज (आयोजक प्रमुख) ,डॉ रजनीश मिश्रा (आयोजक सचिव), डॉ वंदना कालेरा (आयोजन उप प्रमुख) डॉ अमृता गुप्ता (साइंटिफिक सचिव), डॉ अर्पिता सक्सेना (साइंटिफिक उप सचिव), डॉ अपूर्व मित्तल उपस्थित आदि रहे। डॉ योगिता द्विवेदी, डॉ वनीता आहूजा , डॉ निधि भटिया , डॉ पायल जैन ,डॉ तनवीर सामरा, डॉ रिद्धिमन शर्मा आदि ने हैंड्स ऑन वर्कशॉप कराई।