आगरालीक्स …आगरा में मेयर, पार्षद के साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव के लिए 36 घंटे बाद प्रचार बंद हो जाएगा। चार मई को मतदान। आज ईवीएम सील की जाएंगी।

आगरा में पहले चरण में चार मई को मतदान है। इसके लिए मंगलवार यानी दो मई शाम तक ही प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे। आज और कल प्रत्याशी प्रचार में पूरी ताकत लगा देंगे।
आज सील की जाएंगी ईवीएम
नगर निगम के वोट ईवीएम से डाले जाएंगे। मेयर और पार्षदों के लिए हर बूथ पर अलग अलग ईवीएम होंगी। आज ईवीएम सील की जाएंगी, मंडी समिति में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। 1900 से अधिक मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं।
बुधवार को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए तैयारी चल रही है।