आगरालीक्स ….. डॉक्टर्स क्रिकेट लीग डीपीएल 2 का फाइनल रोमांचक रहा। दुधिया रोशनी में खेले गए टी 20 फाइनल में डॉक्टर्स जायंट्स प्रतिद्वंद्वी डॉक्टर्स लायंस को हराकर विजेता बनी।

डॉ अपूर्व यादव मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट डॉ गौरव शर्मा बेस्ट बेटर और डॉ चंदन बेस्ट बॉलर डॉ सौरव गुप्ता को बेस्ट फील्डर से सम्मानित किया गया।
चौधरी अनेक सिंह सिकरवार क्रिकेट ग्राउंड कुबेरपुर पर रविवार को दूधिया रोशनी में डीपीएल 2 का फाइनल मुकाबला हुआ। टीम जायंट्स के कप्तान डॉ अशांक गुप्ता ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। डॉक्टर्स लायंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ अपूर्व यादव 52 रन डॉ रोहित गुप्ता 42 रन और डॉ सौरभ ने 53 रन की बदौलत चार विकेट खोकर 181 रन बनाए। डॉ अशांक, डॉ आशुतोष और गौरव ने एक एक विकेट लिया। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स जायंट्स की के सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरूआत नहीं दे सके। डॉ आशुतोष 0 रन और डॉ हैप्पी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डॉ गौरव ने 51 डॉ शैलेंद्र यादव 47 और डॉ अशंक गुप्ता के 37 रन की तेज पारी से 18.3 ओवर में छह विकेट खोकर मैच जीत लिया। डीपीएल 2 के समापन समारोह में आईएमए अध्यक्ष डॉ ओ पी यादव अध्यक्ष निर्वाचित डॉ मुकेश गोयल मुख्य अतिथि डॉ सीमा मेहरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी लेडी लायल अस्पताल ने चैम्पियंस ट्रॉफी टीम जायंट्स को सौंपी। डॉ अपूर्व यादव मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट, डॉ गौरव शर्मा बेस्ट बेटर और डॉ चंदन बेस्ट बॉलर डॉ सौरव गुप्ता बेस्ट फ़ील्डर डॉ शशांक जेन आउटस्टैंडिंग खिलाड़ी और डॉ गणेश बेस्ट इमर्जिंग खिलाड़ी से सम्मानित किया गये। कार्यक्रम का संचालन डीपीएल संयोजक डॉ आलोक मित्तल ने किया इस दौरान डॉ राजीव पचौरी डॉ अरुण चतुर्वेदी डॉ जेएन टंडन डॉ पंकज नगायच डॉ अनूप दीक्षित डॉ योगेश सिंहल डॉ शरद गुप्ता डॉ आर के कंचन डॉ प्रमोद मित्तल डॉ अरविंद यादव डॉ अरविंद जैन डॉ अजय बुलागान डॉ संदीप फ़ौजदार डॉ राहुल सिंह डॉ पवन ढीमग्र डॉ पुनीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।