आगरालीक्स… आगरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन मई सुबह सात बजे से चार मई शाम चार बजे तक रूट डायवर्जन। मंडी स्थल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां।
नवीन अनाज मंडी के आसपास रहेगी भीड़

निकाय चुनाव को लेकर नवीन अनाज मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवानाकिया जाएगा। इस वजह से इस मार्ग पर भीड़ रहेगी, जिसे देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।
ये रहेगा डायवर्जन
फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले भारी वाहन
फिरोजाबाद की ओर से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस वे होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
फिरोजाबाद से आगरा आने वाले हल्के वाहन
फिरोजाबाद से आगरा शहर में आने वाले हल्के वाहन बजरंग पैट्रोल पम्प से नुनिहाई तिराहा से एत्माद्दौला तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की तरफ
– मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर रोहता दिगनेर मार्ग से एकता चौकी से तोरा चौकी से रमाडा कट से इनर रिंग रोड होकर जा सकेंगे।
मथुरा से आने वाले हल्के वाहनों का रास्ता
मथुरा की तरफ से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले हल्के वाहन रामबाग चौराहा से टेढ़ी बगिया चौराहा से सौ फुटा मार्ग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
अलीगढ़ से फिरोजाबाद जाने वाले भारी वाहन
अलीगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें फिरोजाबाद, कानपुर एवं मथुरा की ओर जाना है, वह टेढ़ी बगिया से सौ फुटा रोड से होते हुए शहादरा चुंगी होकर होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
निकाय चुनाव में ड्यूटी पर लगे कर्मचारी अपने पास दिखाकर नवीन गल्ला मंडी की ओर जा सकेंगे।