आगरालीक्स… आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने गर्मियों की छुटटी का नोटिस जारी कर दिया है। जानें कब से कब तक ग्रीष्मकालीन अवकाश।

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में एक से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं। कुलसचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश एक महीने के लिए रहेगा, इस दौरान परीक्षा, मूल्यांकन कार्य सहित अन्य विवि के कार्य पहले से तय समय सारिणी के मुताबिक होंगे, इस अवधि में काम करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा। अवकाश में विवि के प्रशासनिक कार्यालय खुले रहेंगे।