आगरालीक्स…. आगरा में चल रहे निर्माण कार्य से उड़ रही धूल से बढ़ रहा अस्थमा, यही नहीं अस्थमा के 92 फीसदी मरीज छोड़ रहे दवा, आज है अस्थमा दिवस।

आगरा में अस्थमा के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्थमा में सांस लेने वाली नलिकाओं में सूजन आ जाती है, इसके पीछे का बड़ा कारण प्रदूषण है। यह घर और घर के बाहर दोनों ही तरह के प्रदूषण हैं। शहर में जगह जगह सड़कों की खोदाई और निर्माण कार्य के चलते हवा में धूल कण की मात्रा बढ़ रही है, इससे भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
92 फीसदी मरीज छोड़ रहे दवा
अस्थमा के मरीज दवा लेकर ठीक रह सकते हैं। एसएन के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. जीवी सिंह का कहना है कि 92 फीसदी मरीज दवा बीच में छोड़ रहे हैं। मरीजों को इन्हेलर लेने का तरीका भी नहीं आता है इसलिए भी अस्थमा मरीजों को अटैक पड़ रहा है।