आगरालीक्स…खत्म हो गया कोरोना. डब्ल्यूएचओ ने किया ऐलान—कोविड 19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं. यूपी में पहला कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिला था. पढ़ें पूरी खबर
कोरोना के खिलाफ एक अच्छी खबर सामने आई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऐलान किया है कि कोरोना को अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड 19 महामारी का दर्जा घटाते हुए कहा कि यह अव वैश्विक आपात स्थिति नहीं है. इसके साथ ही कोरोना के खत्म् होने की घोषणा भी डब्ल्यूएचओ ने की है. चीन के वुहान लैब से निकला कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में दिसंबर 2019 से 2023 तक जमकर तबाही मचाई थी.

बात अगर आगरा की करें तो उत्तर प्रदेश का पहला कोरोना संक्रमित 20 मार्च 2020 को आगरा में ही मिला था. आगरा के खंदारी में रहने वाले कारोबारी में यह संक्रमण पाया गया था जिसके बाद इसकी दहशत और ज्यादा फैल गई. 25 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले 21 दिन का लॉकडाउन लगाया था जिसके बाद पूरी दुनिया ठहर गई. लॉकडाउन ने हर किसी को बुरी तरह से प्रभावित किया. आगरा में भी हजारों लोगों की मौत कोविड काल में हुई. सबसे बुरी स्थिति 2021 में हुई. इस साल आगरा में हर रोज कोरोना से मरने वालों की संख्या में तेजी आई थी.
2022 तक कोरोना का प्रभाव आगरा में खूब रहा था लेकिन इसके बाद आगरा कोरोना फ्री हो गया था और आगरा में कोरोना के कोई भी केस नहीं रहा था लेकिन इस साल मार्च 2023 में फिर से आगरा में कोरोना का केस मिला जिसके बाद लगातार कोरोना संक्रमित आगरा में अभी तक मिलते रहे हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि अब जो भी मरीज मिले हैं उनमे सामान्य लक्षण ही मिले जिससे इससे प्रभावित मरीजों का घर पर ही इलाज हो सका है. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके खत्म् होने की घोषणा कर आगरा सहित पूरे देश और पूरे विश्व को बड़ी राहत दी है.