Tuesday , 22 September 2026
Home बिगलीक्स Education department clerk caught taking Rs 50,000 bribe in Agra
बिगलीक्स

Education department clerk caught taking Rs 50,000 bribe in Agra

215

आगरालीक्स ..आगरा में नोटबंदी के बाद रिश्वते लेते हुए एक क्लर्क को रंगे हाथ पकडा गया है। क्लर्क ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, विजिलेंस टीम ने प्लानिंग के बाद शिक्षक को रिश्वत देने के लिए क्लर्क के पास भेजा, क्लर्क द्वारा रिश्वत लेते ही विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड लिया। विजिलेंस की टीम फतेहाबाद क्षेत्र में शिक्षा विभाग के बिल बाबू को रंगे हाथ पकडने के बाद पूछताछ कर रही है।
आगरा के फतेहाबाद में एबीआरसी के बिलबाबू भूप सिंह ने झारपुरा के सहायक अध्यापक शैलेंद्र सिंह से एरियर के दो लाख रुपये की धनराशि निकालने के लिए 50 हजार रुपये मांगे थे। शिक्षक रुपये न देने की बात करने लगा तो बिलबाबू ने एरियर लगाने से इन्कार कर दिया। इस पर शिक्षक ने बिलबाबू की शिकायत विजिलेंस टीम से की।
रंगे हाथ पकडा गया बिलबाबू
बुधवार को शिक्षक शैलेंद्र सिंह ने बिलबाबू को 50 हजार रुपये रिश्वत देने के लिए कह दिया। दोपहर में शिक्षक रुपये लेकर बिलबाबू के पास पहुंचा, उनके साथ सादा ड्रेस में विजिलेंस की टीम थी। जैसे ही शिक्षक ने बिलबाबू को 50 हजार रुपये दिए, विजिलेंस की टीम ने उसे पकड लिया, उसे अपने साथ ले आए और पूछताछ की जा रही है।
रिश्वत का होता है हिस्सा बांट
शिक्षा विभाग में पहले भी रिश्वत लेते हुए क्लर्क पकडे जा चुके हैं, हर काम के शिक्षा विभाग में पैसे लिए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिश्वत का हिस्सा बांट होता है। क्लर्क के रंगे हाथ पकडे जाने से शिक्षा विभाग के अधिकारियों के होश उडे हुए हैं, उन्हें डर से कि रिश्वत के खेल का क्लर्क खुलासा न कर दे।
शिक्षक था, लेकिन कमाई के लिए बाबू के पद पर अटैचमेंट

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया भूप सिंह मूलत: धनौली का निवासी है। उसकी तैनाती फतेहाबाद के प्राथमिक विद्यालय झारपुरा में सहायक अध्यापक पद पर है। खुद को विकलांग दर्शाते हुए उसने कार्यालय में अटैचमेंट करा लिया था। लंबे समय से बिल बाबू का काम संभाल रहा था। पूर्व में भी उसकी रिश्वतखोरी की शिकायत विभागीय लोग करते रहे हैं मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए शैलेंद्र सिंह ने विजिलेंस टीम की मदद ली।
बीआरसी को पकडवा चुका है
भूप सिंह ने रिश्वत लेते हुए एक बीआरसी को पकड़वाया था। मगर इस बार वह खुद ही फंस गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Elections for the Agra Division Graduate and Teacher constituencies to be held on 23rd October 2026

आगरालीक्स…. आगरा खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के चुनाव 23 अक्टूबर को,...

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

error: Content is protected !!