आगरालीक्स…. आगरा में लू के थपेड़ों के लिए तैयार हो जाएं, कैसा रहेगा मौसम जानें.

आगरा में कई दिन तक बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट के बाद शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई है। हालांकि सुबह का तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन सुबह से ही धूप तेज हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान 38 डिग्री तक पहुंचेगा।
चार दिन में पारा 40 डिग्री
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तेज धूप निकलने से पारा बढ़ेगा और अगले चार दिन में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। लू चलेगी, इससे लोग परेशान होंगे।