आगरालीक्स….. आगरा में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए कल नीट आयोजित की जाएगी, 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। जानें।

आगरा में सात मई को 12 केंद्रों पर नीट आयोजित की जाएगी। नीट दोपहर दो बजे से 5.20 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान हर घंटे पर घंटी बजेगी जिससे छात्रों को समय का पता चल जाएगा।
1.30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से प्रवेश मिलने लगेगा। दो बजे से परीक्षा शुरू होगी, इससे 30 मिनट पहले यानी 1.30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आधी बाजू के पहनकर आएं कपड़े
नीट में हाईटेक नकल और सॉल्वर इस्तेमाल किए जाते हैं, इसे रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को आधी बाजू के कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है।