आगरालीक्स… आगरा में स्कूल परिसर में कक्षा तीन की छात्रा के साथ रेप, नेपाल की रहने वाली है छात्रा। पुलिस जांच में जुटी।

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के एक स्कूल परिसर में कई सालों से नेपाली युवक अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रह रहा है। उनकी छोटी बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है। उनके घर एक युवक का आना जाना था, युवक की उम्र 19 साल बताई जा रही है।
घर पर अकेला देख की दरिंदगी
शुक्रवार को कक्षा तीन में पढ़ रही छात्रा घर पर अकेली थी, युवक घर पर आ गया। उसने छात्रा को अकेला देख उसके साथ दरिंदगी की, उसके साथ रेप कर भाग गया। परिजनों के आने पर छात्रा ने युवक द्वारा की गई दरिंदगी की जानकारी दी। परिजनों ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दे दी।
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
बालिका के साथ रेप की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी, पुलिस ने गैलाना रोड निवासी 19 साल के युवक को पकड़ लिया है। कार्रवाई की जा रही है।